चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ मार्च को रामपुर मचिया गांव स्थित नवीन मंडी के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर जनपद वासियों को करीब 745 करोड़ रुपये 78 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इसमें खेल स्टेडियम सहित 37 परियोजनाएं ऐसी हैं जिनका शिलान्यास 41 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
हाल में ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल मध्यम से करीब दस करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इसी क्रम अब एक बार फिर नौ मार्च मुख्यमंत्री आ रहे हैं। जिनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। जनसभा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करने रामपुर मचिया गांव पहुंचे डीएम निखिल कुमार फुंडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगभग पूरी तैयारियां कर ली गई। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जिले की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। परियोजनाओं की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी।