फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहानों और क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भींगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। जिले में रविवार की भोर में आई आंधी व बरसात से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण खलिहान ओं व क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भीग गया हैं। वहीं खड़े वाहनों में पड़ा गेहूं की भूसी भी उड़ गया है। वहीं आम की फसल भी जमींदोज हो गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार की शाम से ही पुरवा हवा का जोर बढ़ गया था। आसमान पर बादल घिर आए थे। इसके बाद रविवार की भोर में तकरीबन तीन बजे अचानक तेज आंधी के साथ बरसात होने लगी। आंधी के कारण आम के कई पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गईं जिससे फसल जमींदोज हो गई। वहीं खलिहानों व क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भींग कर बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। आंधी के कारण खेतों में पड़े भूसे के ढेर आंधी से उड़ गए जिससे किसानों को क्षति उठानी पड़ी है। क्षेत्रीय किसान बच्चन सिंह, विजय त्रिपाठी, गौरव श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, प्रभात पटेल, अवधेश पटेल, भोला मोरे, रविंद्रनाथ दुबे आदि का कहना है कि बरसात जारी रही तो किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में दिक्कत होगी और आम की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें