फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बीघा गेहूं जला

Tue, 28 Apr 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पीथापुर गांव के सीवान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इससे मड़ाई के लिए खेत में रखा तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


खून-पसीने की कमाई को पल भर में नष्ट हो जाने से वह पूरी तरह से टूट गया है। उसके सामने अपने परिवार के लिए दो टाइम का भोजन जुटाने का संकट आ गया है।


पीथापुर गांव निवासी रामलखन राम के तीन बीघा खेत को बंटाई पर गांव के ही मजदूर किसान संतू राम ने लिया था। कड़ी मेहनत व काफी लागत से गेहूं की बुवाई किया था।
विज्ञापन


लेकिन जब गेहूं की फसल पक कर तैयार हुयी तो उसपर प्रकृति का ऐसा ग्रहण लगा कि उसका सब सपना चकनाचूर हो गया। अभी उस सदमें से  उबर भी नहीं पाया था कि बीती रात खेत में मड़ाई के लिए रखी गेहूं की बची खुची फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई और पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें