प्रधानमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए पुरस्कृत किए गए ग्राम प्रधान
डेढ़ावल का नई दिल्ली से लौटने पर गांव वालों ने सोमवार को धूमधाम से
स्वागत किया।
गौरतलब है कि विगत 25 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित
एक समारोह में डेढ़ावल की प्रधान ऊषा देवी को पीएम नरेंद्र मोदी ने गांव
में उनके द्वारा कराये गए विकास कार्यों के मद्देनजर सम्मानित कर उनका
हौसला अफजाई की थी। गांव में सम्माानित होने के दौरान प्रधान ने कहा कि
उनका विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा।