क्षेत्र के पीथापुर गांव के सीवान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग
गयी। इससे मड़ाई के लिए खेत में रखा तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो
गया।
खून-पसीने की कमाई को पल भर में नष्ट हो जाने से वह पूरी तरह
से टूट गया है। उसके सामने अपने परिवार के लिए दो टाइम का भोजन जुटाने का
संकट आ गया है।
पीथापुर गांव निवासी रामलखन राम के तीन बीघा खेत को
बंटाई पर गांव के ही मजदूर किसान संतू राम ने लिया था। कड़ी मेहनत व काफी
लागत से गेहूं की बुवाई किया था।
लेकिन जब गेहूं की फसल पक कर तैयार हुयी
तो उसपर प्रकृति का ऐसा ग्रहण लगा कि उसका सब सपना चकनाचूर हो गया। अभी उस
सदमें से उबर भी नहीं पाया था कि बीती रात खेत में मड़ाई के लिए रखी गेहूं
की बची खुची फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई और पूरी फसल जलकर नष्ट हो
गई।