फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजस्थान घूमने गया और चोरी कर लाया बाइक, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। चकिया और शहाबगंज पुलिस ने शुक्रवार को अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया । पुलिस ने चोरी की दस बाइक बरामद की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एक फरार हो गया है। बड़ी बात है कि एक आरोपी छह वर्ष पहले राजस्थान घूमने गया था और वहां से बाइक चुराकर ले आया। वह नंबर प्लेट बदल कर उसी से घूम रहा था। चार बाइक पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चुराए गए थे।
पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष कर सरंक्षित पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान पता चला कि दो युवक चोरी की बाइक लेकर आ रहे हैं। सिकंदरपुर तिराहे पर जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। उन्हें रोका गया तो पीछे बैठा व्यक्ति भाग गया।
बाइक चालक ने अपना नाम सचिन निवासी पिपराकला थाना बबुरी बताया। भागने वाले की पहचान छोटेलाल निवासी पिपरीकला थाना बबुरी के रूप में हुई। सचिन बाइक का कागजात नहीं दिखा सका।
उसने बताया कि बीस दिन पहले उसने पीडीडीयू जंक्शन से बाइक चुराई थी और नंबर प्लेट बदल कर चल रहा है। उसने बताया कि उनका गिरोह है और वे बाइक चोरी करते हैं। उसकी निशानदेही के आधार पर परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद निवासी भीषमपुर थाना चकिया, विजय कुमार निवासी पिपराकला बबुरी और दीपक कुमार निवासी पिपरीकला बबुरी को गिरफ्तार किया।
चारों की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए 10 बाइक बरामद हुए। इसमें 07 चालू हालत में हैं जबकि 02 अधखुली और एक पूरी तरह खुली हुई बाइक है।
एएसपी ने बताया कि सचिन और छोटेलाल राजस्थान और चंदौली के भिन्न भिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल को चोरी करते हैं। यहां गाड़ियों में दूसरा नंबर प्लेट लगाया जाता है।
उसके बाद उन गाड़ियो को परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद की गौडिहार स्थित गैराज में छिपा देते हैं। वही से गाड़ियों को कम दामों पर बेच देते हैं।
कोई बाइक बनने के लिए आती है तो इन चोरी किए गए बाइकों के पार्ट्स को खोलकर उनमें लगा दते हैं। एएसपी ने बताया कि इसमें सचिन वर्ष 2018 में राजस्थान घूमने गया था और वहीं से बाइक चुराकर ले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें