फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लगन शुरू, आभूषण, कपड़े, वैवाहिक सामग्री की दुकानों पर बढ़ी भीड़

विज्ञापन
​शिकारगंज में लगन के लिए सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
अधिक मास समाप्त होने के बाद शुक्रवार से एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और अन्य शुभ कार्यों के लिए अगले 40 दिनों तक अनुकूल समय बना रहेगा। इसके साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ज्योतिष काली कुमार मिश्र और पं. मंगला त्रिपाठी ने बताया कि जून और जुलाई में विवाह के 17 शुभ मुहूर्त हैं, जबकि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ ही गांव के चट्टी चौराहों और बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। शिकारगंज, उचेहरा, बलिया खुर्द, हेतिमपुर, सिकंदरपुर, बैरी, चकिया नगर सहित आसपास के अन्य प्रमुख बाजारों में सराफा, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। नगर के कपड़ा व्यापारी कैलाश जायसवाल, मनोज गुप्ता, दिनेश मौर्य, राजकुमार जायसवाल, विकास जायसवाल, दिनेश जायसवाल ने बताया कि सहालग का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। अगले डेढ़ महीने कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। कहा कि शादी विवाह में रेडीमेड और पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ी है। ज्वेलरी व्यवसायी राजू वर्मा, दिलीप वर्मा, अंगद सेठ, विजय वर्मा के अनुसार मांगलिक कार्य शुरू होने से सराफा बाजार में भी तेजी आने की उम्मीद है। विवाह के लिए सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी भी बढ़ गई है। वैवाहिक सामग्रियों के विक्रेता दिनेश कसौधन, सोनू कसौधन, धीरज मोदनवाल ने कहा कि लगन आरंभ होने से दुकानों पर वैवाहिक सामग्री लेने के लिए लोगों का आवागमन शुरू हो गई है जिससे इस लग्न के मुहूर्त पर दुकानदारी होने का उम्मीद है। और इस सीजन में कारोबार बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें