फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह अचानक मौसम आया बदलाव, बादलों के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में शुक्रवार की सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह आठ बजे तक आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लगा कि उमस और गर्मी से अब राहत मिलेगी पर दोपहर में फिर कड़ी धूप ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में सुबह नौ बजे तक वातावरण में नमी रहने के कारण धूप का असर कम हो रहा, लेकिन दोपहर में 12 बजे के बाद स्थिति जस की तस हो जा रही है। लू के थपेड़े राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। इससे कस्बा, बाजार में चहल-पहल कम हो जा रही। वहीं सुबह मौसम में बदलाव से किसान भी परेशान दिखेे। गेहूं की फसल अभी खेत में है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी
चंदौली। गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत कटौती से परेशानी और बढ़ गई है। दिन हो या रात बिजली कब कट जाएगी। यह बताना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इलाकों में गेहूं की कटाई को लेकर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ रहा, लेकिन जिला मुख्यालय पर ही रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें