मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गणेशगंज निवासी रमेश सोनी के आवास पर हुई। इसमें जिले में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों, झोलाछाप डॉक्टरों और सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस का मुद्दा उठाया गया। इन समस्याओं के साथ ट्राॅमा सेंटर की अव्यवस्थाओं के विरोध में 19 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस को संरक्षण सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर 250 गरीब और जरूरतमंदों को कंबल, भोजन और पानी वितरित किया जाएगा। इस दौरान समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार चौरसिया ने समर्थकों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
वहीं, संतोष कुमार मिश्रा को भदोही का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं इलियास मंसूरी, कृपाशंकर सिंह और राम अवध सिंह को मिर्जापुर का जिला सचिव मनोनीत किया गया। रविंद्र कुमार शुक्ला को सीखड़ ब्लॉक अध्यक्ष, नसीम प्रभात द्विवेदी को नगर सचिव और चंद्रजीत सेठ को नारायणपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ सोनकर, आजाद आलम, रेखा द्विवेदी, असगर अली और राजन जायसवाल मौजूद रहे।