फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धरने पर बैठने की चेतावनी पर नहर में छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। किसानों की शिकायत पर बुधवार को सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव बलुआ स्थित पंप कैनाल पर पहुंचे। उन्होंने नहर में पानी नहीं छोड़ने पर अधिकारियों को धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इसके बाद अधिकारी सक्रिय हुए और नहर में पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


धान की नर्सरी डालने के लिए किसान परेशान हैं। किसानों ने कई बार बलुआ पंप कैनाल का चक्कर लगाया, ताकि नहर में पानी छोड़ा जा सके, लेकिन अधिकारी उदासीन बने रहे। किसानों ने इसकी शिकायत सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से की। बुधवार को विधायक बलुआ पंप कैनाल पहुंचे। वहां विधायक ने अधिकारी से नहर में पानी चालू करने की बात कही तो वे समस्या बताने लगे। इस पर विधायक ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। धरने की चेतावनी पर तहसीलदार सकलडीहा अजीत कुमार सिंह, विद्युत निगम के एसडीओ सतीश यादव, सिंचाई विभाग के एसडीओ रत्नेश सिंह और बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा पंप कैनाल पहुंचे। इन अधिकारियों को भी विधायक ने नहर में पानी नहीं छोड़े जाने पर धरना देने की चेतावनी दी। विधायक के तेवर देख अधिकारियों ने नहर में पानी छोड़ा। इसके बाद विधायक चले गए। इस दौरान सुभाष यादव, रविंद्र यादव, संतोष यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें