फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में अभी भी दस हजार घरों तक नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है, बावजूद इसके नगर क्षेत्र में मौजूद लगभग 16 हजार घरों में से सिर्फ 6336 घरों में सरकारी नल का कनेक्शन हो पाया है। वहीं अभी तक 9664 घरों में नल से पानी नहीं पहुंच पाया है। इन घरों में लोग प्राइवेट बोरिंग के सहारे पानी की जरूरत को पूरा करते है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड है। जहां लगभग 16 हजार से अधिक मकान मौजूद है। नगर में अमृत योजना के तहत दो चरणों में आठ ओवरहेड टैंक का निर्माण और पाइप लाइन विस्तार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि अभी तक सिर्फ 6336 घरों तक ही पानी के कनेेेक्शन हो पाये है। इसमें से 3988 कनेक्शन नगर पालिका की ओर से किये गये थे। जबकि 2348 कनेक्शन अमृत योजना के तहत हुए है। हालांकि नगर में योजना के तहत फेज वन में मवई खुर्द, पशुरामपुर और अलीनगर में विस्तारित पाइप लाइन में कनेक्शन नहीं होने के कारण यहां ओवर हेड टैंक चालू नहीं हो पाये है। इन तीनों ओवर हेड टैंक से क्षेत्र के लगभग 35 सौ घरों तक पानी आसानी से पहुंच जाएगा। इसके अलावा शासन के निर्देश पर तीसरे चरण के सर्वे का कार्य शुरु हो गया है। जिसमें शेष बची सभी कालोनियों को शामिल कर लिया जाएगा।
पीडीडीयू नगर। शासन की ओर से अमृत योजना के प्रथम चरण के तहत तैयार किये गये डीपीआर में कनेक्शन के कार्य को शामिल नहीं किया गया था। जबकि दूसरे फेज में ओवरहेड टैंक, पाइप लाइन विस्तार के साथ कनेक्शन भी शामिल था। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के सहायक परियोजना अभियंता वीरसेन ने बताया कि फेज वन में बने तीन टैंक में कनेक्शन का कार्य शामिल नहीं था, जिससे कनेक्शन नहीं हो पाया। अब उस कार्य को जल्द पूरा करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका स्थित जलकल विभाग में पिछले चार वर्ष से भी अधिक समय से अवर अभियंता की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में विभाग सिर्फ बाबूओं के भरोसे चल रहा है। वहीं पेयजल पाइप लाइन में गड़बड़ी आने पर पालिका अनुभवी मिस्त्रियों के भरोसे कार्य को पूर्ण कराती है। फिलहाल निर्माण विभाग के जेई को जलकल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संवाद वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने की योजना पर लगातार कार्य किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में तीसरे चरण के सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। इसमें नगर के सभी छूटे हुए हिस्सों को शामिल कर लिया जाएगा - वीरसेन, सहायक परियोजना अभियंता,गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट -2577
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें