फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर की सब्जी खाने से एक ही परिवार के चार लोग हुए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। कस्बा में बृहस्पतिवार की रात पनीर की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गयी। उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने सभी को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बबलू साहनी घर पर मटर पनीर बनाने के लिए बाजार से पनीर और फ्रोजन मटर खरीदकर लाया था। शाम को उनकी पत्नी पानपत्ती देवी ने पनीर की सब्जी बनाई। खाना तैयार होने के बाद उसके तीनों बच्चों ने सब्जी बड़े ही चाव से खाई। खाना खाने के बाद कुछ देर बाद ही उसके तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। घटना से हड़कंप मच गया।
पानपत्ती देवी को संदेह होने पर उन्होंने खाने को चखा तो उसकी भी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद बबूल अपने तीनों बच्चों विशाल (12), प्रतिमा (10) व कुमकुम (16) एवं पत्नी को रात में ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। तबीयत में सुधार होने के बाद शुक्रवार की सुबह सभी लोग अस्पताल से घर चले आये। वहीं बाजार में खराब क्लाविटी के बिक रहे सामानों को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें