फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर जलजमाव, प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी विकासखंड क्षेत्र के बरडीहा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मार्ग पर जलजमाव होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में ही जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान से गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव वालों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदगी से बीमारी का खतरा अलग से बना हुआ है।

क्षेत्र के बरडीहा गांव में कुछ माह पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण करवाया गया, लेकिन जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

जिससे गंदा पानी मार्ग पर ही इकट्ठा होकर एक जगह जमा होने लगा। इससे दर्जनों परिवारों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव दूर करने के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी के अलावा बीडीओ से कई बार शिकायत की गई।
विज्ञापन


लेकिन उनकी उपेक्षा देखकर प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा। इस दौरान कपिल देव राय, कवींद्र राय, रवि गुप्ता, गुड्डूू राम, सुरेंद्र यादव, बंगाली राम आदि लोग मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी अरविंद राय ने बताया कि नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया गया है प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नाली निर्माण का कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें