फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भरा पानी, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के काली महाल में जलनिकासी के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सड़क पर भरे गंदे पानी से आक्रोशित वार्ड नंबर 13, कालीमहाल व 15, हनुमानपुर के लोगों ने सोमवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था न किए जाने पर पालिका कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना था कि दो वार्डों के बीच में होने के कारण इस सड़क व किनारे बनी नालियों की साफ-सफाई नहीं की जा रही है। इससे नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। दोनों वार्ड के लोग इसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को विवश हैं। कहा कि कई बार दोनों वार्ड के सभासदों से नालियों की सफाई कराने का अनुरोध किया गया पर उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया है। बरसात के मौसम में तो हालत और खराब हो गई है। जरा सी बारिश होने के बाद नाली का पानी लोगों के घरों में घुसने लगता है। उन्होंने वार्डों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। साथ ही शीघ्र नालियों की सफाई न कराए जाने पर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने कहा कि शीघ्र ही वार्डों के नालियों की सफाई करा दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रीति, रमावती, पार्वती, कमला, शकुंतला, तेतरा, प्यारी, विष्णु, पप्पू, मदारी प्रसाद, अमन, गोलू, रमाकांत, ठाकुर मिश्रा, प्रियांशु आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें