फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिंंचाई के लिए पानी का संकट, किसानों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
शिकारगंज के हेतिमपुर फीडर से निकली माइनर की सफाई के लिए प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
शिकारगंज। चंद्रप्रभा नदी से संचालित हेतिमपुर फीडर की माइनर की वर्षों से सफाई नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। शनिवार को दर्जनों किसानों ने माइनर के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि माइनर में लंबे समय से झाड़ियां उग आई हैं और सिल्ट जमा होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। इसका असर खेतों की सिंचाई पर पड़ रहा है। धान की खेती के सीजन में पानी की कमी से किसान परेशान हैं।
किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर माइनर की सफाई नहीं कराए जाने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ ऋषभ राय और जूनियर इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हेतिमपुर के पूर्व प्रधान सुदामा यादव, जनार्दन, जयप्रकाश, पप्पू यादव, संतोष, विजय और पवन समेत अन्य किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में माइनर पर पहुंचकर नारेबाजी की।
किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की कि माइनर की तत्काल सफाई कराकर सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, सिंचाई समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों में लगातार नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें