फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली के पहले पैरा शूटर वसीम खान ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
वसीम खान, कांस्य पदक विजेता, पैराशूटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
दुलहीपुर। पीडीडीयू नगर के नई बस्ती चंदासी निवासी वसीम खान ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल पैरा मेन एसएच 1 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 21 से 30 जून तक नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई थी।
विज्ञापन

वसीम खान चंदौली जिले के पहले पैरा शूटर हैं, जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। उनकी उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और शूटिंग खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। वसीम खान स्व. कुतुबुद्दीन खान के बेटे हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच नवीन पाल को दिया। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। एकेडमी के कोच नवीन पाल, शिवम, खुशबू पटेल, शिवम चौहान, उत्कर्ष यादव, आर्यन कुमार, आकाश गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव और अनिरुद्ध चौहान आदि ने वसीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें