फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छत गिरने से आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव में शुक्रवार सुबह घर की छत गिरने से मलबे में दबकर आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतका के पति नंदू कुमार पाल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे रंजू कुमारी (22) घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में वह दब गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रंजू को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर कुदरा थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि मृतका आठ महीने की गर्भवती थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें