चहनियां के रईया गांव में जरूरतमंदों में कंबल वितरित करतीं समाजसेवी डा.सरिता मौर्या।
- फोटो : CHANDAULI
चहनियां। बहू बेटी कुटुंब फाउंडेशन की ओर से ब्लाक के खंडवारी ग्राम सभा के मलीन बस्ती में असहाय महिला, पुरुष और बच्चों को कपड़ा वितरित किया गया। कपड़े पाकर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए।
फाउंडेशन के प्रबंधक श्रुति जैन ने कहा कि गरीबों की सेवा करने जैसा पुनीत कार्य कुछ भी नहीं है। इस कड़ाके की ठंडी मे असहाय लोगों की सेवा बढ़ चढ़ करनी चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा करने को हम अपना कर्तव्य मानते हैं। इसके पूर्व खंडवारी, बंधवा पर और चहनिया के मलिन बस्ती मे लगभग 500 लोगों में कपड़ा वितरित किया गया। इस मौके पर सतीश गुप्ता, अरूण सेठ, जगदीश चौहान, दीवान चौहान, गणेश मोदनवाल रहे। कड़ाके की पड़ रही ठंडी के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंडी को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल शहाबगंज इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए। इस दौरान भरत सेठ, रिंकू सिंह, बांके लाल, ज्वाला सिंह, बृजेश, समीर सिंह, अमरजीत शर्मा रहे। चहनियां। कुशवाहा जनकल्याण परिषद की ओर से क्षेत्र के रइया गांव में 150 असहायों को कंबल वितरित किया गया। भीषण ठंडी में कंबल पाकर असहायों के चेहरे खिले नजर आए। मुख्य अतिथि बृजेश कुमार मौर्य और संदीप मौर्य ने गरीबों को कंबल वितरित किए। इस दौरान समाजसेवी डॉ. सरिता मौर्य ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सस्था का मूल उद्देश्य है। वर्तमान समय में कंबल वितरण बहुत ही पुनीत कार्य है। इस मौके पर हरिहर राजमति संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक हरिहर यादव, डॉ. रविशंकर मौर्य, रामलाल मौर्य, आनंद मौर्य, शिवाजी, जय सिंह, लालजी मौर्य रहे। अध्यक्षता फेकन प्रसाद ने किया।