चंदौली। बाल व्यास शशिकान्त जी महाराज ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होकर दुर्जनों का संहार करते हैं। कहा जब तक हमारी संस्कृति में शिव और राम कथा है, तब तक सनातन धर्म को मानने वालों की रक्षा होती रहेगी। वह रविवार को मांटीगांव स्थित काली मंदिर परिसर में रामकथा का पाठ कर रहे थे। कहा कि भगवान शिव मर्यादा पुरोषोत्तम श्रीराम से बहुत प्रेम करते हैं। जब भगवान राम के रूप में धरती पर आए तो शिव हनुमान के रुप में उनके सेवक का दायित्व निभाया। कहा कि परमात्मा प्रेम से प्रगट होते हैं, जिस परिवार में प्रेम होता है वहां परमात्मा पधारते हैं। इसका प्रमाण दशरथ कौशल्या के यहां राम और नंद यशोदा के घर कृष्ण अवतरित हुए। बाल व्यास ने कहा कि परमात्मा की हर लीला अपने भक्तों के कल्याण के लिए होता है। इस दौरान महिप सिंह नारायण सिंह, देवी सिंह, दीपक, रामआसरे सिंह, शमशेर सिंह आदि भक्तों ने कथा का आनंद लिया।