फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर वार्डवासियों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर नौ मुगलचक में जीटी रोड किनारे भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने के चक्कर में मंगलवार को गेल के कर्मचारियों ने पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दिया । इससे नाराज वार्डवासियों ने जमकर हंगामा किया। गेल कंपनी के अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बनवाने का आश्वासन दिये जाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गेल कंपनी द्वारा भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से नगर के मुगलचक वार्ड में जीटी रोड किनारे खोदाई का कार्य किया जा रहा है। जेसीबी से खोदाई के दौरान पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों के समक्ष पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। मंगलवार को सभासद प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा के नेेतृत्व में लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान फोन पर हुई वार्ता के दौरान कंपनी के अधिकारियों पेयजल पाइप लाइन को जल्द से जल्द बनवाये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें