फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वीपी सिंह ने गरीबों के अधिकार के लिए बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि वीपी सिंह ने गरीबों के अधिकार के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रीराम यादव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव,काशी नाथ यादव व केशव राजभर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग लागू करके सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में पिछड़ी व दलितों को पहचान दिलाई वह सराहनीय कार्य है। उनके पद चिह्नों पर चलना ही हम सभी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। वीपी सिंह के पुत्र अजय सिंह की बेटी ऋचा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह राज घराने में जन्म लेने के बाद भी गरीबों और दलितों व असहाय वर्ग के हक और अधिकार की बात की। इस लड़ाई में उनकी अगुवाई करते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें