फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं से ही लोकतंत्र होगा मजबूत

Sat, 21 Jan 2017 01:38 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
रैली निकालते छात्र और अध्यापक।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तहसील कर्मियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम सदर साहब लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसीलदार गुलाब चन्द्रा और कोतवाल एके ओझा सहित रैली में शामिल कर्मियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट अवश्य देने की अपली की। उक्त तहसील परिसर से निकली और महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज से होते हुए पुन: तहसील कार्यालय आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मतदाता जागरूक होगा तभी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। मतदाता अपने बहुमूल्य वोट का सही इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपनी भूमिका को समझें और उसका निर्वहन करें। क्योंकि मतदाता की सूझबूझ से ही एक बेहतर जनप्रतिनिधि का चुनाव होता है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई आपको अपने पक्ष में वोट डालने के लिए डराता या धमकाता है तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को इसकी सूचना दें। इसके अलावा चुनाव के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने वाले लोगों की सूचना देकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। और दूसरों को भी बूथों पर जाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें