फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Sat, 21 Jan 2017 01:31 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद बिलखते परिवार के लोग।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के घन तिराहा स्थित सकलडीहा चहनिंया मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण राहगीरों व दुकानदारों ने चालक को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस अपने कब्जे लेकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गई। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद अस्पताल पर परिवार वालों का रो-रोकर  हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नईकोट गांव निवासी मुंशीराम के चार पुत्र राजेश, बृजेश, सुरेन्द्र व विरेन्द्र है। विरेन्द्र (35) अपने बाबा बच्चन राम के साथ शुक्रवार को गांव से चंदौली स्थित तियरी गांव शादी समारोह में जाने के लिए बाइक से सकलडीहा पहुंचा था। सघन तिराहे पर मोटरसाइकिल में कम हवा होने की कारण वह रूक कर ठीक करवा रहा था। तभी चहनियां की ओर से तेज रफ्तार में ट्रक ने बाइक सवार विरेन्द्र  को रौंद दिया। लोगों ने 100 नम्बर पर फोन कर इस बात की जानकारी पुलिस को दिया और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद मौके पर एसएसआई अनिल कुमार पहुचंकर ट्रक सहित चालक को कोतवाली ले लाए। मौत की सूचना पर अस्पताल पर पहुंचे परिवार  वाले दहाड़ मारकर रोने लगे।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बावत कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें