मतदाता जागरूकता दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में रविवार को जन जागरूकता
अभियान के तहत जिले भर में सभी विद्यालयों के छात्रों ने मतदाता जागरूकता
रैली निकाली।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखे बैनर और दफ्ती लेकर विभिन्न स्थलों का भ्रमण किए।
सकलडीहा
संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कवरूआं में रविवार को
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक हृदयनारायण सिंह
ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव का भ्रमण करने के बाद रैली
वापस विद्यालय पर आकर खत्म हुई।
इस दौरान बच्चों ने विभिन्न स्लोगनों से
लिखे बैनर लेकर चल रहे थे व नारे लगाते रहे। कार्यक्त्रस्म में शिक्षामित्र
मान सिंह व मीना देवी सहित कई अन्य शामिल रहे। उधर स्थानीय कस्बा स्थित
प्राथमिक विद्यालय तृतीय से रविवार को राष्ट्रीय मतदाना दिवस के अवसर पर
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
रैली को उपजिलाधिकारी
जितेन्द्र मोहन सिंह ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली पूरे कस्बा का
भ्रमण करने के बाद वापस तहसील परिसर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान एसडीएम
जितेन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हर मतदाता को
अपने हक का प्रयोग करना चाहिए।
इस दौरान तहसीलदार विरेन्द्र कुमार
राय,रजिस्ट्रार कानूनगो गुरू प्रसाद, बिक्की कुमार,अमरेन्द्र कुमार
श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार मतदाता दिवस के अवसर
पर प्रभारी बीडीओ रामअवध राम ने ब्लाक परिसर में ब्लाक कर्मियों एवं
नागरिकों को शपथ दिलाई गई।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के
भुजना गांव स्थित राजकुमार इंटर कालेज के प्रांगण में छह से बारह तक के
विद्यार्थियों ने रविवार की प्रात: मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस रैली
में लोकतंत्र के तहत अपने मत के प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही 18 वर्ष
के सभी आयु वर्ग के लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर शमशेर बहादुर
सिंह, राकेश सिंह, वृंदनाथ सिंह, भानू भास्कर, जितेंद्र, सुनील यादव सहित
शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र
के धरांव इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बृजेश सिंह द्वारा रविवार को समस्त
शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राआें को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान
कराने हेतु शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात रैली निकालकर लोगों को जन जागरूक
किया गया। इस दौरान बब्बन सिंह, देवशरण यादव, फैयाज अहमद खां, प्रमोद कुमार
आदि उपस्थित रहे।
चकिया संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के
अवसर पर आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज के छात्राओं द्वारा मतदाता
जागरूकता रैली निकाली गई। तत्पश्चात डा. कृष्ण मुरारी सिंह ने
छात्र-छात्राआें सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियाें को मतदान करने के लिए
शपथ दिलाई। वहीं प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने प्रथम वार्षिक क्रीड़ा
एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियाें को पुरस्कार वितरण गणतंत्र
दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी द्वारा किए जाने की जानकारी दी।