फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में सजी दूकानें

Mon, 26 Jan 2015 01:44 AM IST
adorned shops in the Market
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में तिरंगों झंडों व टोपियों व बैज की खूब खरीदारी हुई। खासकर छोटे बच्चों व स्कूली छात्र-छात्राओं की भीड़ बाजार में सजे दुकानों पर देखने को मिली।
विज्ञापन



 इस दौरान बाजार में कुछ स्थानों पर देश भक्ति गीतों की धुन भी दिन भर बजती रही। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का पूर्वाभ्यास छात्र-छात्राओं ने किया। वहीं प्रशासनिक स्तर पर राष्ट्रीय पर्व को मनाने की तैयारियां चलीं।




26 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसी क्रम में सुबह साढ़े आठ बजे सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। जबकि प्रात: दस बजे स्कूलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान, सामूहिक गान व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए
विज्ञापन




जाएंगे। इसके अलावा साढ़े दस बजे जिला अस्पताल में फल वितरण तथा अपराह्न दो बजे जिला अस्पताल से पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी स्काउट गाइड द्वारा रूट मार्च निकाला जाएगा, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त होगा।
राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी रविवार को अंतिम चरण में थी।




 प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत, नाटक के अलावा एकल व सामूहिक नृत्य का अभ्यास किया। इसके चलते स्कूल परिसर पूरे दिन गुलजार रहे। दूसरी ओर बाजार में जगह-जगह तिरंगे की अस्थाई दुकानें सजी हुई थीं। छोटे बच्चों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें