त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में चहनियां और धानापुर ब्लाक में बुधवार को मतदान होगा।
यहां
के तीन लाख 21 हजार 771 मतदाता 175 ग्राम सभा में मतदान चुनेंगे। 175
ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए 1170 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव
कराने के लिए मंगलवार की देर शाम पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच
गई। इसके पूर्व दोपहर से देर शाम तक चहनियां और धानापुर ब्लाकों में के
बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।
धानापुर ब्लाक में 84 ग्राम
पंचायतों में चुनाव होना है। यहां प्रधान पद के लिए 586 प्रत्याशी मैदान
में हैं। वहीं 1060 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में 728 पदों पर निर्विरोध
निर्वाचन तय हो गया है।
बचे पदों पर 334 प्रत्याशी मैदान में हैं। ब्लाक
में एक लाख 66 हजार 334 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तेरह न्याय
पंचायतों में 109 मतदान केंद्र और 231 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
मंगलवार को
दोपहर में बारह बजे से गहमा गहमी के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू
हुई। इस दौरान डीएम सुरेन्द्र विक्रम और प्रेक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने
मौका मुआयना किया।
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए न्याय पंचायत वार तेरह टेबल लगाए गए थे।
लाउडस्पीकरों पर पुकारे जाने पर ग्राम पंचायत वार मतदान कर्मी पहुंच कर
टेबल से बक्सा, बैलेट पेपर आदि लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
इस दौरान
ब्लाक परिसर के बाहर मेला सा दृश्य रहे। चाय पान की दुकानें सजी रहीं।
चहनियां
संवाददाता के अनुसार ब्लाक में 91 ग्राम सभा के लिए 98 मतदान केंद्र बनाए
हैं और यहां 222 मतदेय स्थल बने हैं।
ब्लाक में 91 ग्राम प्रधान पद के लिए
कुल 584 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 1125 पदों
में 139 सीट पर पर्चा ही नहीं भरा गया। जबकि 494 पदों पर निर्विरोध
निर्वाचन तय हो गया है।
अब 192 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 402
प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक लाख 55
हजार 437 मतदाता करेंगे।
चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को दोपहर बारह बजे
ब्लाक मुख्यालय पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। इसके पूर्व से ही
लोग यहां पहुंच गए थे और गहमागहमी की स्थिति बन गई है।
यहां न्याय
पंचायतवार टेबल लगाकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। इस दौरान सीडीओ एमपी
सिंह, एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव बीडीओ आनंद प्रकाश आदि रहे।