फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विधान परिषद चुनाव में सोच समझ कर करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। सपा नेताओं और नगर के प्रबुद्ध जनों की सभा रविवार को कस्बा के माता शीतला देवी के मंदिर परिसर में हुई। इसमें वाराणसी स्नातक खंड के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने लोगों से विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से चुनाव में सोच-समझ कर मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य ने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि देश एवं प्रदेश के युवाओं को नौकरी देना तो दूर उन्हें बेरोजगार बनाने का काम हो रहा है। महंगाई की मार से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में पीडीए को सशक्त बनाएं।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, रामजनम यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, जन्मेजय यादव, छोटेलाल, श्याम नारायण यादव, मुगल अंसारी, परमानंद चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें