फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस के रूप में मनाया गया विवेकानंद की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। युवा संत स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

नगर के न्यू महाल स्थित न्यू प्रिपवेल क्लासेज में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। डायरेक्टर सुरेश कुमार ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया और छात्रों से विवेकानंद से सीख लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर वीके रॉय, शैलेन्द्र, लाल बहादुर, प्रदीप पटेल, गिरधारी लाल, दिलीप यादव रहे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक की ओर से जयंती समारोह में विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर शाखा मंत्री श्रीरामसिंह ने कहा कि आज युवाओं को विवेकानंद से प्रेरणा लेने की जरूरत है।केंद्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि 1863 में जन्म लेकर 1902 तक के अपने जीवन काल मे अनेकानेक उप्लब्धयों को भारत के नाम किया। इस अवसर पर गुलाम ख़्वाजा, देवगन, जय प्रकाश यादव ,कृष्णा, वीरेंद्र कुमार, रमन कुमार, बीएल मीना, राहुल कुमार,हरेराम मिश्रा रहे। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।
सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि स्वामी जी वे केवल भारत के नहीं विश्व के महान पुरुषों में से एक हैं। इस मौके पर तारकेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिंह, कमलेश चंद्र, सुनीता चौधरी रहे। तारापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मे गोष्ठी मे स्वामी के विचारों का आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस मौके पर इंजीनियर बिस्मिल्लाह, शरद यादव, शशांक शर्मा, इरशाद सिद्दीकी, उमेश पांडेय, अम्मान सिद्दीकी, सूरज सिंह, वारिस हुसैन, पीयूष पांडेय, आमार सिद्दीकी रहे। कमालपुर क्षेत्र के अवहीँ गांव स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आयोजित गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर धीरेन्द्र सिंह, विमल सिंह दादा, उपेन्द्र शर्मा, विक्रम, अभिषेक रस्तोगी, निखिलेश सिंह,सतीश मौर्य, रंजन वर्मा,सत्यम रस्तोगी, प्रवीण त्रिपाठी, विकाश सिंह, सत्यम सिंह गहरवार, आशीष चौरसिया रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार क़षेत्र के बरहनी गांव में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर संयोजक सुनील सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती एंव सेवा मिशन स्थापना दिवस पर दलित एंव असहाय लोगों में अन्न वितरण किया गया। इस अवसर पर दीनानाथ त्रिपाठी, अशोक कुमार वर्मा, चंद्रशेखर त्रिपाठी रहे। धीना संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय के सेवखरी गांव ेस्थित आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में स्वामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संतोष बिंद, राजेश सिंह, परमांनद सिंह, भगवती तिवारी, राजीव रत्न सिंह, हेमंत उपाध्याय, सोनू राय, पप्पू राजभर, विजयशंकर खरवार, दिलीप सिंह, निठोहर राजभर रहे।
विज्ञापन

नौगढ़। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विविध कार्यक्रम किए गए। शिविर में छात्रों ने कॉलेज परिसर में लगे पौधों की निराई गुड़ाई के साथ पूरे परिसर की साफ सफाई की।
इस मौके पर हुई गोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर अनुराग सिंह ने कहा की विवेकानंद ने कहा था कि 100 युवाओं के माध्यम से देश की कायापलट किया जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का गठन 100 स्वयंसेवकों से किया जाता है। सभी स्वयंसेवकों को विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में पूरे मनोयोग से योगदान देना चाहिए।इस मौके पर महेंद्र केसरी, सीताराम, प्रदीप केसरी, रामजी रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कटवांमाफी गांव के समीप सैथदूपुर लेहरा मुख्य मार्ग पर नवयुवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया। इस दौरान युवा कल्याण परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी का जीवन सादगी भरा रहा। इस अवसर पर अरुण कुमार, अविनाश कुमार, विपिन, नीरज, अंकित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें