फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 3,000 मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बे के शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। 3000 मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव प्रथम रहे। इरफान दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में अभिषेक शर्मा की टीम विजेता रही। रिले रेस व रस्साकशी प्रतियोगिता में आंचल आफरीन, नेहा सोनी, अनुराधा, वंदना, नीतू और संजना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। इसके अतिरिक्त स्लो साइकिल रेस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि प्रो. आनंद ने कहा कि खेल जीवन की सर्वोत्तम औषधि है जो युवाओं में फिटनेस, टीम भावना और अनुशासन का विकास करती है। प्रो. रणधीर ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता भी सीखता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें