चंदौली पुलिस की गिरफ्त में ऑनलाइन ठगी के आरोपी। स्रोत:-पुलिस
पीडीडीयू नगर। जिले में मजदूर वर्ग के लोगों को बहला फुसलाकर खाता खोलकर उसे गेमिंग और साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चंदौली की साइबर सेल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास मोबाइल फोन, पैन, आधार कार्ड, सिम कार्ड, विभिन्न बैंको के पासबुक, चेकबुक, एटीएम, क्यूआर कोड और फाईनेंस कंपनी के पंफलेट जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि साइबर सेल को सूचना मिली कि पीडीडीयू नगर के कोयला मंडी में तीन युवक, लोगों को इकट्ठा करके फाइनेंस कंपनी की प्रचार का पंफलेट बांंट रहे हैं। लोगों को झांसा दे रहे हैं कि उन्हें आसानी से लोन दिला देंगे। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाने का भी झांसा दे रहे हैं। सूचना के बाद साइबल सेल प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव और कांस्टेबल मनोज चौहान के साथ कोयला मंडी पहुंचकर टीम ने तीनों युवकों से पूछताछ की। तीनों ने स्वयं के बारे में बताया कि वे लोग लोन दिलवाने का काम करते हैं। वहीं विभिन्न बैंकों में संपर्क पीटीओ स्त्रोत है। बताया कि खाता खुलवाने में भी लोगों की मदद करते हैं। इस दौरान पुलिस ने उनके पास उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे लोग खासतौर पर मजदूर वर्ग के लोगों को बहला फुसलाकर उनका खाता खुलवाने के बाद उसकी पासबुक और एटीएम अपने पास रख लेते है। बाद में इन खातों को गेमिंग वालों को बेच देते है।
इंसेट
एक खाता बेचने पर उन्हें 10 हजार रुपये मिलते हैं
आरोपियों ने बताया कि उन्हें प्रति खाता 10 हजार रुपये मिलते हैं। बताया कि इसके पूरे खेल में खातों में नये नंबर जोड़ देते हैं। इसके साथ ही चेक बुक, सिम और एटीएम गेमिंग वालों को बेच देते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार पटेल उर्फ गुड्डू और सिंकदर राजभर निवासीगण भगवानपुर थाना लंका, सुनील पटेल निवासी छितूपुर थाना लंका बीएचयू वाराणसी के रूप में हुई।