फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ बार के अध्यक्ष बने विनोद कुमार यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। नौगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में विनोद कुमार यादव अध्यक्ष चुने गए। विनोद कुमार ने प्रतिद्वंदी रामचंद्र को आठ मतों से पराजित किया। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मतगणना में के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी विजय बहादुर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी बबुंदर ने अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। समर्थकों ने अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारियों का भी फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन में तीन बजे तक 26 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद गिनती हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर विनोद यादव ने 16 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी रामचंद्र को 8 मतों से पराजित किया। इसी तरह रविशंकर भारती उपाध्यक्ष, कैलाश सिंह महामंत्री, अखिलेश संयुक्त मंत्री, अंगद कोषाध्यक्ष चयनीत हुए। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने फूूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सच्चिदानंद पांडे, राजेंद्र सिंह, हेमंत मौर्य, कृष्णानंद मौर्य, अनिल यादव, सत्यानंद तिवारी, कमला यादव, अजीत कुमार, जेस लाल, रणविजय यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें