फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के गांवों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में शनिवार की देर शाम पांच वर्षीय बच्चे सहित पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांवों में खलबली है। जिला प्रशासन ने रविवार को शहाबगंज ब्लाक के सारिंगपुर व जेंगुरी, चंदौली ब्लाक के-परनपुरा, बिसौरी गांवों को सील करने के साथ ही हाट स्पाट घोषित कर दिया है। इसके साथ चहनिया ब्लाक के लोलपुर में पहले ही मरीज मिलने से पहले से ही सील है। इन गांवों में ग्रामीणों की डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ती संक्रमितों की संख्या से लोग सहमे हुए है। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। जिसमें 26 एक्टिव और 23 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि एक मरीज की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इधर शनिवार की शाम को जिले में पांच कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। शहाबगंज ब्लाक के सारिंगपुर व जेंगुरी, चंदौली ब्लाक के-परनपुरा, बिसौरी गांवों को सील करने के साथ ही हाट स्पाट घोषित कर दिया है। इसके साथ चहनिया ब्लाक के लोलपुर को पहले से ही हाट स्पाट बनाय गया है। इसमें सारिंगपुर का एक पांच साल का मासूम भी कोरोना संक्रमित है। इसमें क्रमश: तीन मुबई, दिलली और हरियाणा से लौटे थे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर रविवार को डीपीआरओ सहित सेक्रेटरी और लेखपालों ने कोरोना संक्रमित गांवों का दौरा किया। वहां लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई। साथ ही गांव को सील कर हाट स्पाट बना दिया गया है। बाहरियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीएम के निर्देश पर वहां सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही फोर्स भी तैनात कर दी गई है ताकि कोई बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें