फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Wed, 06 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
 नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार दीनदयाल नगर, वार्ड नंबर आठ सैय्यदनगर और वार्ड नंबर 10 नेहरू नगर के लोगों ने मंगलवार की सुबह आठ बजे काली मंदिर के समीप प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटेदारों पर राशन कार्ड बनाने के लिए धन मांगने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के  तहत नए सिरे से राशन कार्ड बनाया जा रहा है। मुहल्ले में ऐसे लोगों के राशन कार्ड बने हैं जो इसके पात्र नहीं है। वहीं पात्रों के नाम काट दिए जा रहे हैं।  सभासदों ने कहा कि सरकार खाद्य सुरक्षा में 65 प्रतिशत गरीबों का कार्ड बनाना  चाहिए जो कि अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्तार अहमद, उषा देवी, सिरताज, फिरोज, पार्वती,  कमली, ज्वाला प्रसाद, कुसुम , निरंजन शर्मा, पूजन शर्मा, रमोली देवी, सादिक  सिद्दीकी आदि रहे। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक अंजु कुमारी ने बताया कि कार्डों में कुछ त्रुटिया हैं। इसमें जल्दी ही सुधार कर ली जाएगा। उन्होंने बताया कि सैयदराजा के पांचों कोटेदारों को आज ऑफिस बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें