फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी आपूर्ति न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहे से सटे सूजाबाद स्थित जल निगम की पानी टंकी का मोटर जल जाने के कारण पांच दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बंद है। इससे पानी के लिए हाहाकार की स्थिति है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ पानी टंकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के सूजाबाद गांव स्थित पानी टंकी से सूजाबाद, मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट, रतनपुर, भोजपुर, सेमरा आदि गांवों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। देख भाल न होने से आए दिन मोटर जल जा रहा है। इससे पानी आपूर्ति ठप हो जा रही है। इस बार पांच दिनों से पेयजल की आपूर्ति बंद है। वहीं स्मार्ट सिटी के नाम पर अंडरग्राउंड केवल बिछाया जा रहा है। इससे आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर बुधवार की सुबह पानी टंकी पर पहुंच कर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। कन्हैया लाल कनौजिया, पंकज, शमसुद्दीन, अमित शाह, पप्पू, हरदेव, मंगल, मिशन, राजेश पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें