फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने प्रदर्शित किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हो चुके धानापुर-कुसुम्ही मार्ग से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शित किया। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र मार्ग पर मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। रख-रखाव के अभाव में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। आए दिन राहगीर इन गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। सड़क बनवाने को लेकर कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि शांत बैठे है। कहा कि बरसात के दिनों में सड़क की हालत ज्यादा बिगड़ जाती है। सड़क बनवाने को लेकर वर्तमान, पूर्व ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों से गुहार लगाने के बाद भी किसी पर कोई असर नहीं पड़ा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अनिल यादव कृष्णा के नेतृत्व में सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार और उनके नुमाइंदे सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की बात करते हैं पर सड़कों पर बने गड्ढे हकीकत बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें