नौगढ़ । क्षेत्र के गढ़वा गांव में खराब सड़कों की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विकास खंड कार्यालय पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव सड़कें इस कदर बदहाल है कि वहां पैदल चलना की मुश्किलों भरा है। एक सप्ताह के भीतर जर्जर मार्ग पर मिट्टी और मोरंग गिराये जाने का आश्वासन दिए बीडीओ की ओर से दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं ग्रामीणों ने चेताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य नहीं होने पर सभी लोग मुख्यालय जाकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां जगह - जगह गड्ढे हुए है जहां बारिश में स्थिति और अधिक भी दयनीय हो गई है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है बावजूद इसके अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। कई ऐसे मार्ग है जहां लोग घुटने तक कीचड़ से होकर गुजरने को विवश है। खंड विकास अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सड़कों पर मिट्टी व मोरंग गिराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान विशाल, चंदन यादव, प्रमोद यादव, सुरेश केशरी, जयगोपाल, अर्जुन, पिंटू पटेल, रजनीश, संतोष कुमार, जयकुमार, मनोज विश्वकर्मा मौजूद रहे।