फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के पचफेडिया गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर छह महीने से बिजली के भरोसे चल रहा है। बिजली कटते ही संचार सेवा ध्वस्त हो जाती है और मोबाइल फोन खिलौने बन जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। मोबाइल टॉवर के लिए जनरेटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिजली कटते ही नेटवर्क ठप हो जाता है। इसका खामियाजा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जरूरी फोन कॉल, ऑनलाइन कार्य और अन्य सेवाएं ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन में चंद्रजीत यादव, चक्रवर्ती यादव, प्रदीप यादव, मनोज यादव, संजय यदुवंशी, अशर्फी कुमार, सुदर्शन कुमार, रंजीत यादव, विमलेश यादव, मनीष, शिवम और अभिषेक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें