फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड क्षेत्र के दिवाकरपुर से पौरा तक तीन किलोमीटर की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क निर्माण की मांग के लेकर पौरा गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि दिवाकरपुर से पौरा तक जाने वाली सड़क पिछले 20सालों से जर्जर पड़ी है। चुनावों के दौरान वोट मांगने आए जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी इस ओर से चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीपी सिंह ने बताया कि जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जा रही है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान रामलाल राजभर, जयप्रकाश उर्फ गुड्डू, टमाटर, रोहित, बिल्लू, गोलू, जीवन, कमलेश राजभर, कांति देवी, सुशीला देवी, किरण, बासमती, मीरा देवी, संपूर्णानंद उर्फ पप्पू पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें