टांडाकला के रमदत्तपुर गांव में नल में टोटी लगाने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
टांडाकला। प्रधानमंत्री की हर घर नल योजना के तहत रमदत्तपुर गांव में लगाए गए नलों में टोटी नहीं लगने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि नलों से लगातार पानी गिरने के कारण काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है और सड़क पर पानी भर जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक गांव के करीब 15 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि अधूरी और लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभाग से जल्द से जल्द नलों में टोटियां लगवाने तथा शेष बचे घरों में कनेक्शन देने की मांग की।
प्रदर्शन में पूर्व प्रधान लल्लन मौर्य, रामवृक्ष मौर्य रहे। संवाद