शहाबगंज के सेमरा में जलनिकासी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : CHANDAULI
शहाबंगज। क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित दलित बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर नाबदान का पानी बहने से नाराज बस्तीवासियों ने प्रदर्शन किया। बस्तवासियों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक इस ओर उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने पंचायत विभाग से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की।
सेमरा गांव के दलित बस्ती मे नाबदान के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इसके कारण नाबदान का पानी किनारे से होकर बगल के किसानों की जमीन पर भी जा रहा है। वहीं पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी गलियों में बहता रहता है। इसके कारण बस्ती के लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता हैं। पानी लगने के कारण जहां संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गयी हैं, वहीं बच्चों और बुजुर्गो को काफी समस्या उठानी पड़ रही हैं। इस दौरान होशिला देवी, चंद्रावती, विद्यावती, रमपत्ती देवी, बेचन राम, विमला देवी, ममता देवी, इंद्रावती, राजेन्द्र, लालजी, नंदू राम, महेंद्र मौजूद रहे।