फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकासखंड के सिकंदरपुर गांव में एक सप्ताह से पीने के पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जलनिगम के ओवरहेड टैंक के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां तैनात कर्मचारियों का घेराव भी किया। बाद में लोगों ने इसकी शिकायत फोन से जिलाधिकारी से भी की।
विज्ञापन

कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौर को लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहने को विवश है। ऐसे में बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं काफी जरूरी हो गई है। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से गांव में पीने की पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। गर्मी में लोगों के सामने काफी संकट खड़ा हो गया है। पीने के पानी की समस्या का हल नहीं पर ग्रामीणों ने गांव स्थित जलनिगम के ओवरहेड टैंक के समीप प्रदर्शन कर वहां तैनात कर्मचारियों का घेराव किया। कर्मचारियों की ओर से समस्या का हल नहीं निकाले जाने पर गांव के सत्यप्रकाश गुप्ता व शशिकांत श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर समस्या से अगवत कराया। इस दौरान बन्धु दास केशरी , सचिन जायसवाल , अरमान सिद्दीकी , सल्लू सलमानी, विजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें