फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर विकासखंड के बहेरी गांव में कई जगह बरसात और नाबदान का पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को अतुल सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि समस्या का निदान जल्द नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बहेरी गांव में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से नाबदान का पानी मुख्य मार्ग सहित गांव की गलियों में भी फैल गया है। नाबदान के पानी की निकासी नहीं हो रही है। ग्रामीण नाबदान के पानी से होकर गुजरने को विवश है। समस्या के निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत भी की है। बावजूद इसके अब तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में शिवसखा सिंह, अमित सिंह, रूदल सिंह, दामोदर यादव, सीता राम बिंद, बुट्टन बिंद, अमरदेव, महेन्द्र बिंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें