फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जर्जर सीसी सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सरौली गांव में जर्जर सीसी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 50 घरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली यह सड़क वर्षों से बदहाल है।
विज्ञापन

जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हल्की बारिश में ही गड्ढों में पानी भर जाता है।
इससे सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को होती है। उन्हें गोद में उठाकर सड़क पार करानी पड़ती है। वहीं, आए दिन राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें