फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंटरलॉकिंग निर्माण में लेटलतीफी से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के आलमपुर गांव की बनवासी बस्ती में विधायक निधि से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से ग्रामीणों में आक्रोश है। करीब डेढ़ माह पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा है, जिससे बरसात के मौसम में लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर करने के लिए सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से 150 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था ने करीब डेढ़ माह पहले काम शुरू किया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही और सुस्त कार्यशैली के कारण निर्माण कार्य कच्छप गति से चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क के कारण बरसात में कीचड़ और जलभराव से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। महेंद्र यादव, मुरारी बनवासी, नंदलाल बनवासी, प्रदीप पाल और रामअवध बनवासी सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में आईएस के जूनियर इंजीनियर (जेई) सरजू प्रसाद ने बताया कि कार्यदायी संस्था से बात कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें