फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले वाहनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ असामाजिक तत्व पर्यटक स्थलों पर शराब का सेवन कर उपद्रव करते हैं। इसकी शिकायत पर रविवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर राजदरी, देवदरी, नौगढ़, औरवाटाड़, मूसाखाड़, लतीफशाह आदि पर्यटक स्थलों पर पुलिस, आबकारी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पर्यटकों के वाहनों की जांच की। बारिश के मौसम में पहुंचने वाले लोगों में से कुछ नशे का सेवन करते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों का माहौल खराब होता है। ऐसे लोगों की गतिविधियों के कारण घूमने आए अन्य पर्यटकों को असुविधा के साथ-साथ शांति व्यवस्था और दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। इन पयर्टक स्थलों पर सुरक्षित माहौल के लिए पुलिस, आबकारी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें