फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों को ग्रामीण करेंगे होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए रविवार को स्थानीय ग्राम पंचायत में बनी निगरानी टीम के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम कार्यकत्री सहित सहायिका, ग्राम पंचायत के 15 सदस्य, व्यापार मंडल के अध्यक्ष और गांव के संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में बाहर से आने वाले मजदूरों व अन्य लोगों को होम क्वारंटीन करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत में बाहर से आए लोगों को 15 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जाना आवश्यक है। इस नियम का पालन करने में लापरवाही बरतने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। इस महामारी से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। बैठक में आनंद गुप्ता ने आंगनबाड़ी, आशा, सहायिका व वार्ड मेंबर्स को सैनिटाइजर, मास्क व साफा दे कर के सम्मानित किया। साथ ही बताया गया कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने पास-पड़ोस में बाहर से आए व्यक्तियों की सूचना ग्राम प्रधान को तत्काल दें। साथ ही सूचना को निगरानी टीम के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें