फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों से प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मजदूर नेता अशोक सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर विभिन्न राज्यों से पैदल चल कर आ रहे प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज की बसों से घर पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन

इंटक नेता रमेश सिंह ने बताया कि लगातार महानगरों से श्रमिक पैदल घरों के लिए जा रहे हैं। इसको लेकर सभी लोग चिंतित हैं। इसको देखते हुए इंडियन नेशलन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) नेता अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से कहा कि पैदल और ट्रकों से चलने वाले मदजूरों के साथ लगातार हृदयविदारक घटनाएं हो रही है। यह चिंता का विषय है। औरैया में24 मजदूरों की मौत ने प्रदेश को झकझोर दिया है। कहा कि प्रदेश में राज्य सड़क परिवहन निगम की 12429 बसें हैं वहीं परिवहन निगम की ओर से 2565 अनुबंधित बसें हैं। ऐसे में इन बसों से श्रमिकों को घरों तक सुरक्षित, सकुशल वापसी की निशुल्क व्यवस्था की जाए। तभी इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें