फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः मतदाता सूची में गड़बड़ी से ग्रामीणों ने काटा बवाल, मतपेटी में डाली स्याही, बैलेट पेपर फाड़ा, नोंकझोंक में पुलिसकर्मी घायल

Mon, 26 Apr 2021 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकलडीहा के विकासखंड के आलमपुर गांव में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मत पेटिका में स्याही डालने के साथ बैलट पेपर फाड़ दिया। मतदान कर्मियों व पुलिस से भी नोकझोंक हुई। जिससे एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के आलमपुर मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में क्रमांक में गड़बड़ी को लेकर पूर्व प्रधान श्याम नारायण यादव धरने पर बैठ गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस धरने पर बैठ लोगों को खदेड़ दिया। कुछ देर बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दर्जनों की संख्या में मतदान केंद्र में घुसकर मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा मचाया।

बूथ संख्या दो के बक्सा में स्याही डाल दिया। बैलट पेपर फाड़ दिए इसके साथ ही पुलिस और बूथ कर्मियों से नोकझोंक भी करने के बाद भाग निकले। सूचना पर एसओ संतोष कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। घटना के लगभग एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम मुगलसराय विजय नारायण सिंह ने जांच पड़ताल कर बूथ संख्या दो के जांच में बक्सा में स्याही डाले जाने की पुष्टि होने के बाद इस बूथ को कैंसिल कर दिया। बाकी बूथों पर मतदाता सूची उपलब्ध कराने के बाद मतगणना सुचारू रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें