लगातार हो रही बारिश से गंगा के जल स्तर में वृद्धि होने लगी है। इससे ग्रामीणों चिंता की बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने चिंता जाहिर की है कि यदि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही तो गांवों में पानी घुस सकता है और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते है।
चहनिया क्षेत्र स्थित घाटो पर गंगा के जल में लगातार वृद्धि हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार गंगा का जल स्तर पांच से छह फीट तक ऊपर आ चुका है। इससे खेतों व गांवों में गंगा के पानी के घुसने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि पानी खेतों में घुस गया तो काफी नुकसान हो सकता है। वहीं जलस्तर के बढ़ने के साथ ही विषैले जानवरों के भी आने का खतरा बढ़ गया है। गंगा किनारे बसे गांव महुआरिया, बलुआ, महुअर कला, पूरा विजयी पुरा गणेश, सोनबरसा, टांडा कला, सरौली, महमदपुर, तिरगावा, भूसौला, नादि गांवों के सबसे पहले प्रभावित होने की आशंका है।