फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली आपूर्ति शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार को धपरी गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि वर्ष 2018 में सौभाग्य योजना के तहत 12 परिवारों ने बिजली कनेक्शन लिया, लेकिन आज तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। कनेक्शन लेने वालों के यहां मीटर भी लगा दिया गया, लेकिन तार नहीं जोड़ा गया। उनका यह भी कहना था कि सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने निर्धारित शुल्क जमा किया था। विभाग ने मीटर लगाकर औपचारिकताएं पूरी कर दी, लेकिन बिजली की लाइन खींचने या आपूर्ति शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कनेक्शन नहीं जोड़ने के बाद भी बिजली बिल आ रहा है। कहा कि हमें मीटर तो दे दिया, लेकिन बिजली नहीं। ग्रामीणों ने कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि आपूर्ति शुरू नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में अनिल प्रजापति, मंकू राम, रामचंद्र प्रजापति, सलीम, फतिंगा, हाजी मोहम्मद रफीक, अनवर अली, सुरेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें